राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले: अखिलेश यादव
Gargachary Times
2 October 2026, 18:31
4 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ समेत सभी जिला एवं महानगर कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती सादगी एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धापूर्वक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी के आंदोलन को तेज किया। वे लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों के बहुत पक्के थे। उनके बताए रास्ते पर चल कर समाज में सद्भावना बढ़ेगी और लोगों के साथ न्याय होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के विरोधी सत्ता में है। ये नकारात्मक और दरारवादी सोच के लोग नाथूराम गोडसे को मानते है। ये वर्चस्ववादी लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को नहीं मानते है। इन ताकतों को हरा कर सत्ता से हटाना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गांधी जी से नफरत करते थे वे आज भी उनके विचारों से नफरत करते हैं। आज लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे है। लूट, खसोट, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटायेगी। 2024 में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया है। भाजपा पराजित हुई। 2027 में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराकर सामाजिक न्याय की राज की स्थापना करेगी। इस बार पीडीए की ताकत के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पायेगी। समाजवादी पार्टी के पीडीए में प्रेम, दया, अपनापन है। समाजवादी पार्टी हर दुःखी, पीड़ित, अपमानित के साथ खड़ी है। भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया। शोषण किया है और धोखा दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी और जेन जी के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नयी पीढ़ी भाजपा से नाराज है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा ने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद एसटी हसन, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व सांसद सरिता सिंह बघेल, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा एवं संतोष यादव सनी, पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सुरेन्द्र त्यागी, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्रा, इमरान खान, सोनम बगवाड़ी, एस.के राय, मौलाना मोहम्मद नज़र पूर्व प्रत्याशी अलीगढ़ चारूकेन, प्रदेश सचिव गिरीश मथुरिया कामेश्वर सिंह, जुगल किशोर बाल्मीकि, लालू परवेज, नदीम जफर, बृजेश श्रीवास्तव सविता, डॉ. विनोद यादव, अजय यादव, श्यामकृष्ण गुप्ता, परवेज आलम, शुभम यादव, श्रवण साहू, कमलेश गुप्ता, मोहर राठौर, वंदना चतुर्वेदी, आकिल खां अजीजी, इं0 राममूर्ति चौरसिया समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।