पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पहुंचे किसान, सरकार के सामने रखी मांगें
Gargachary Times
2 October 2026, 18:33
4 views
Mathura
भारतीय किसान यूनियन अंबावता जिला मथुरा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजयघाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
विजयघाट पर पूरे देश के किसान अपने प्रिय नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है और यह सरकार किसानों से डर रही है ,
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बने , पूरे भारत में किसानों का कर्ज माफ किया जाए , किसान आयोग का गठन किया जाए , किसानों के लिए मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा हो , देश में एक समान पांच हजार प्रति माह बुढ़ापा पेंशन हो ,
उन्होंने 15 नवंबर को जंतर मंतर पर पंचायत करने की अपील की और कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पूरे देश का किसान जंतर मंतर पर आने वाली 15 नवंबर को इकट्ठा होगा ।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अंबावता , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा , आंध्र प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष , सोनू अंबावता , प्रवीन अंबावता , राष्ट्रीय सचिव ओम सिंह हरौला , युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमनसिंह , उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी , पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान , उत्तराखंड प्रदेश सचिव शौकीन , प्रदेश सचिव सत्यपाल सिंह कुंतल , जिला अध्यक्ष मथुरा अनिल शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा , जिला महासचिव मथुरा गिरीश चौधरी , राकेश फौजदार , राकेश चौधरी , जगदीश , विष्णु पुजारी , मुंशी खान , लखनऊ जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव , जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना , जिला अध्यक्ष इटावा गुरवेश यादव , जिला अध्यक्ष बुलंदशहर डॉ रामावतार सिंह आदि हजारों की तादात में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।