थाना राया क्षेत्र के कस्वे निवासी मोहल्ला व्यापारियन के एक युवक पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए
Gargachary Times
2 October 2026, 18:34
6 views
Mathura
युवक का दावा है कि करीब 11 वर्ष पहले जब वह नाबालिग था आरोपी ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया
पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर सोने के आभूषण और साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की रकम लेने का भी आरोप लगाया है शिकायत के अनुसार अब पांच लाख रुपये की और मांग की जा रही है तथा रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
मामले को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पीड़ित युवक के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा संगठन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है साथ ही कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है