Loading...

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मे मनाई गई गांधी जयंती

Gargachary Times 2 October 2026, 18:44 6 views
Noida
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मे मनाई गई गांधी जयंती
नोएडाः महात्मा गांधी जी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अन्य अधिकारियों यथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी, महाप्रबंधक व अन्य अधिकारियों द्वारा बारी बारी से माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा महात्मा गांधी के सिद्धांतों यथा स्वराज, स्वदेशी, स्वच्छता, सर्वाेदय, ट्रस्टीशिप आदि पर प्रकाश डाला गया। महात्मा गांधी जी द्वारा स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से देश में बने कपड़ों व वस्तुओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी आंदोलन चलाया, जिससे प्रभावित होकर देश के लोगों ने विदेशी कपड़ों की होली जलायी तथा स्वदेशी अपनाने का प्रण लिया। महात्मा गांधी जी के सर्वाेदय सिद्धांत का मूल था कि समाज के सभी वर्गों का उदय हो अथार्थ उनका जीवन स्तर उठे व बेहतर हो तथा उनमें समानता को बढ़ावा मिले।साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन करते हुए, उन्हें एक महान प्रेरणास्रोत बताया जिन्होंने जय जवाब जय किसान का मंत्र देश को दिया, तथा भारत के खाधान संकट से भारत को उबारकर जान भागीदारी को बढ़ावा दिया । इस अवसर पर प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों यथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, हरि प्रताप, आरती सिंह, मनोज कुमार आदि द्वारा भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के प्रेरणादायी संस्मरणों से सबको अवगत कराया। इस अवसर पर उक्त अधिकारियों सहित राजेंद्र भाटी जीएम परियोजना, नंदकिशोर सुंदरियाल, विकास कुमार, सतेंद्र गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24