Loading...

एसएसपी ने थाना नारखी का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Gargachary Times 2 October 2026, 20:20 43 views
Firozabad
एसएसपी ने थाना नारखी का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की ली जानकारी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को थाना नारखी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं जनसुनवाई से संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने महिला हेल्पडेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर तथा सीसीटीएनएस पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों और प्रकरणों में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से अपने-अपने दायित्वों का समुचित एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने तथा थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Follow Samachar24