Loading...

25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चोरी के 3500 रुपये बरामद

Gargachary Times 2 October 2026, 20:21 43 views
Firozabad
25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चोरी के 3500 रुपये बरामद
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और चोरी के 3500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप पुत्र सतीश, निवासी विष्णुपुरा, थाना बाह, कमिश्नरेट आगरा, उम्र करीब 30 वर्ष है। वह थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 450/2026 में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे भारत टॉकीज से आगे सर्विस रोड के पास थाना रसूलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर तथा संबंधित मुकदमे में चोरी किए गए 3500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुलदीप के खिलाफ थाना रसूलपुर और थाना फतेहाबाद, कमिश्नरेट आगरा में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, चोरी तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशान्त कुमार, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार तथा कांस्टेबल प्रिसराज कम्बोज शामिल रहे।
Follow Samachar24