Loading...

सिहोरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Gargachary Times 2 October 2026, 20:26 66 views
Mathura
सिहोरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया पुरस्कृत
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। जमुनापार स्थित सिहोरा गांव में शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार प्रजापति मौजूद रहे। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गजन सोनी ने किया, जबकि आयोजन भूरा पहलवान द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
Follow Samachar24