Loading...

श्मशान भूमि की मांग ,ग्रामीण पहुचे समाधान दिवस में गोवर्धन तहसील

Gargachary Times 3 October 2026, 19:28 49 views
Mathura
श्मशान भूमि की मांग ,ग्रामीण पहुचे समाधान दिवस में गोवर्धन तहसील
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से एक मार्मिक मांग सामने आई है। ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने उपजिलाधिकारी गोवर्धन को पत्र लिखकर गांव खेरा के लिए श्मशान भूमि की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मल्हू के गांव खेरा में न तो श्मशान है और न ही श्मशान के लिए कोई भूमि। गांव में लगभग 35 प्रतिशत लोग भूमिहीन होने के कारण अंतिम संस्कार करने में बहुत ज्यादा कठिनाई एवं अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गांव में किसी प्रकार की कोई सरकारी भूमि भी नहीं है। इसके बराबर में ग्राम पंचायत अहमल पड़ती है। उस पंचायत की थोड़ी सी भूमि जो कि ग्राम समाज / ग्राम पंचायत की है, वह खाली पड़ी है। उस भूमि पर किसी का कोई कब्जा नहीं है। ब्लॉक प्रमुख ने विनम्र निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत अहमल की उस खाली पड़ी भूमि पर श्मशान दर्ज करने का कष्ट करें। पत्र में ग्रामीणों - भूदेव सिंह, राधेश्याम, ताराचंद, केशव सहित समस्त ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर कर आभार जताया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मानवीय मांग पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है।
Follow Samachar24