Loading...

गरीब दिव्यांग किसान की गुहार, बिजली लगवा दो सरकार

Gargachary Times 3 October 2026, 19:29 38 views
Mathura
गरीब दिव्यांग किसान की गुहार, बिजली लगवा दो सरकार
मामला गोवर्धन तहसील के सौंख अड्डा क्षेत्र का है जहां एक विकलांग फरियादी अपनी पैतृक कृषि भूमि, खाता संख्या 00087, खसरा 529 पर बने टूटे-फूटे मकान में सिर्फ 1 किलोवाट का घरेलू बिजली कनेक्शन चाहिए। आवेदन संख्या J4516018201, दिनांक 03.08.2026। लेकिन विद्युत विभाग ने IGRS में अधिसूचित कॉलोनी बताकर, 71.5 प्रतिशत रकबा का फर्जी इस्टीमेट बनाकर, 1,06,615 रुपये की अवैध राशि थोपी जा रही है।" "पीड़ित का आरोप है - सन 2020 से नियम विरुद्ध लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं। कहा जाता है हमें तुम ट्रांसफार्मर रखने के लिए व पोल गाड़ने के लिए पैसा दोगे तभी लाइट मिलेगी। न्यू डीग बाईपास 9 नं0 सरकारी नगर पंचायत पानी की टंकी के बराबर में रखे ट्रांसफार्मर पोल नं0-121, DT कोड 64 से कनेक्शन देने से जेई व एसडीओ ने मना कर दिया। धमकी दी - जिलाधिकारी से कहो, राष्ट्रपति से कहो, तुम्हें कनेक्शन नहीं मिलेगा।" दिव्यांग, अंत्योदय राशन कार्ड धारक। कच्चे मकान में रहने वाला गरीब युवक आज न्याय के लिए शनिवार दिवस तहसील अधिकारी, कोतवाली, तहसील गोवर्धन के चक्कर काट रहा है।" अब सवाल ये है - क्या गरीब होना गुनाह है? क्या दिव्यांग होना गुनाह है? एक कनेक्शन के लिए 6 साल से भटक रहा किसान... कब मिलेगा न्याय? प्रशासन मौन क्यों है
Follow Samachar24