Loading...

पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता एशियाड का स्वर्ण पदक, अभिषेक-तिलक चमके

Gargachary Times 3 October 2026, 19:43 36 views
Sports
पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता एशियाड का स्वर्ण पदक, अभिषेक-तिलक चमके
भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था। भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। 18वें ओवर की तीसरी बॉल पर पाकिस्तान ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को तिलक वर्मा के हाथों लॉन्ग-ऑन पर कैच कराया। समद ने बिना ज्यादा फुटवर्क के बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऊंची गई और फील्डर के हाथों में समा गई। समद 9 रन बनाकर आउट हुए।
Follow Samachar24