थाना दक्षिण पुलिस ने 10 लावारिस वाहनों की 3.05 लाख रुपये में कराई नीलामी
Gargachary Times
3 October 2026, 20:05
44 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर माल निस्तारण अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने 10 लावारिस वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण किया। इन वाहनों की कुल नीलामी राशि 3 लाख पांच हजार रुपये रही।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एआरटीओ कार्यालय से नियमानुसार वाहनों का मूल्यांकन कराया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में नीलामी की कार्रवाई संपन्न कराई गई।नीलामी में वर्ष 2016 के तीन और वर्ष 2020 के सात लावारिस वाहन शामिल रहे। निस्तारित वाहनों में घिसे नंबर वाली एक कार, टाटा मैजिक यूपी 80 बीएफ 9720, सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल यूपी 80 सीई 1310, घिसे नंबर वाला वैस्पा स्कूटर, ईको कार एचआर 51 बीएफ 4682, सेंट्रो कार पीबी 11 एन 0125, घिसे नंबर वाली बुलेट मोटरसाइकिल, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 83 एसी 4649, होंडा पैशन एपी 10 एएफ 10332 और होंडा डीलक्स यूपी 83 यू 3749 शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय से थाने में लावारिस दाखिल इन वाहनों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। कार्रवाई से थाने में रखे वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिली।
नीलामी की कार्रवाई कराने वाली पुलिस टीम में थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह और हेड कांस्टेबल मोहर्रिर 307 राममोहन भारती शामिल रहे।