सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी रविवार को कस्बा राया पहुंचे
Gargachary Times
4 October 2026, 19:34
41 views
Mathura
जहां उन्होंने गणेश बाग समेत आसपास के इलाकों में फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन देखी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया।
अमित जानी ने बताया कि इन दिनों उनकी फिल्म ‘तत्वदर्शी’ की शूटिंग मुरादाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में चल रही है। अब फिल्म के लिए मथुरा में भी बेहतर लोकेशन तलाश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मथुरा में ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ गांवों का प्राकृतिक परिवेश भी मौजूद है, जो फिल्म की कहानी को और प्रभावी बना सकता है। इन्हीं लोकेशन को देखने के बाद शूटिंग को लेकर फैसला किया जाएगा।
अमित जानी का कहना था कि ब्रज की धरती अपने आप में हर युग का दर्पण है, इसलिए यहां की संस्कृति, इतिहास और ग्रामीण परिवेश फिल्म के लिए बेहद खास हो सकता है।