Loading...

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी में उमड़ा छात्रों का सैलाब, एसडीएम ने लिया जायजा

Gargachary Times 4 October 2026, 19:44 43 views
Firozabad
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी में उमड़ा छात्रों का सैलाब, एसडीएम ने लिया जायजा
शिकोहाबाद। एफ.एस. विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी’ के दूसरे दिन रविवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और विज्ञान प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में जनपदभर से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल और इसरो की उपलब्धियों को करीब से देखा। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद राजेश शुक्ला ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने वैज्ञानिक मॉडलों और अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर विज्ञान, शोध और नवाचार की वास्तविक दुनिया से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उपग्रहों, अंतरिक्ष यानों और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी हासिल की। इसरो अहमदाबाद से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल देव, राहुल जैन, अंकित गुप्ता, राहुल भदाने, जगदेव ठाकोर, दिशा दवे, स्नेहा मिश्रा, भावेश सोलंकी और किरण परमार से छात्रों ने सीधे संवाद कर ग्रहों के अध्ययन और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े सवाल पूछे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव व डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज तथा महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने में सहायक होगी। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन सोमवार, 5 अक्टूबर को होगा।
Follow Samachar24