परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 16 पारिवारिक विवादों में हुआ समझौता
Gargachary Times
4 October 2026, 19:46
42 views
Firozabad
फिरोजाबाद। परिवारिक विवादों के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र द्वारा की जा रही काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान कुल 16 मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
काउंसलिंग के दौरान मायारूपी उर्फ खुशी-चरन सिंह, खुशी-सतुल कुमार, लक्ष्मी-विपिन, अतुल-राशि, हिना-समीरा और बेबी-मुकेश समेत छह मामलों में आमने-सामने काउंसलिंग कराकर समझौता कराया गया। वहीं अन्य मामलों में दूरभाष के माध्यम से काउंसलिंग की गई।
मुस्कान ने बताया कि उसका पति अलीशेर उर्फ नेता के साथ आपसी सहमति से घरेलू राजीनामा हो गया है और वह वर्तमान में अपने पति के साथ सकुशल रह रही है। इसी तरह कल्लो ने पति रवि, रवीना ने पति अनमोल, सरिता ने पति प्रवेश कुमार, अनुपम देवी ने पति मयंक, पूनम देवी ने पति आशीष कुमार, मोनिका ने पति सुनील और रोशनी ने पति चंद्रशेखर के साथ घरेलू विवाद का आपसी सहमति से समाधान होने की जानकारी दी।
इसके अलावा शायना-शारिक तथा शिवानी-रोहित के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में भी काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से समझौता कराया गया। समझौते के बाद संबंधित महिलाओं ने अपने पति के साथ सकुशल रहने की बात बताई।
परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनी गई और आपसी मतभेद दूर कर परिवार को बचाने का प्रयास किया गया। समझौते के बाद दंपतियों ने आपसी विवाद समाप्त कर शांतिपूर्वक साथ रहने पर सहमति जताई।