Loading...

शिकोहाबाद में लोधी समाज का विशाल शैक्षिक महाकुंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Gargachary Times 4 October 2026, 19:47 46 views
Firozabad
शिकोहाबाद में लोधी समाज का विशाल शैक्षिक महाकुंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा, फिरोजाबाद के तत्वावधान में शिकोहाबाद में विशाल शैक्षिक महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोधी समाज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। वक्ताओं ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। शैक्षिक महाकुंभ के आयोजन से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से उनमें आगे बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
Follow Samachar24