Loading...

भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार की हद हो गई है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 5 October 2026, 20:17 47 views
Lucknow
भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार की हद हो गई है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘वनस्पति राज’ में मंदिर में चोरी करवाने वाले उन भाजपाई ‘चढ़ावा चोरों’ की झूठी बातों का भरोसा अब कोई नहीं कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने अपने ऊपर से मुकदमे हटवाए, जिन्होंने पूज्य शंकराचार्य जी तक पर प्रहार करवाए और भद्दे आरोप लगवाए, जो संविधान का विरोध करने के लिए बाबासाहेब की मूर्तियों तक को तुड़वा रहे हों, जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ नाइंसाफी की हर हद पार कर गए हों, जिन्होंने ‘हाथरस की बेटी’ के साथ अंतिम संस्कार तक का न्याय न किया, जिनको ‘हाता नहीं भाता’, जिन्होंने एक युवा विधवा को जेल में तड़पाया, जो प्रोफेसर, पत्रकार व ईमानदार अधिकारी तक को अभद्र शब्दों से संबोधित करते हों, जो कॉरिडोर, पुल, एक्सप्रेस-वे, मंदिर के नाम पर पैसे खाते हों, जो अपने सत्ता-सजातीयों को हर अपराध के बाद बचाते हों, जो जनता के टैक्स के 2.5 करोड़ रुपये हर दिन अपनी नकली छवि बनाने पर लुटा रहे हों, विपक्ष पर झूठे मुकदमे लगवाते हो, अपने विरोधियों के फेक एनकाउंटर करवाते हों, जो बुलडोजर से लोगों के घर गिरवाते हों, जो स्कूलों को बंद करवाते हों, जिनका विरोध उनके ही विधायक करते हो, जो भ्रष्टाचार के पैसों को सोने की सिल्ली में ढलवाते हों, जिनकी कमीशनखोरी की वजह से लगातार बढ़ती कमरतोड़ महंगाई ने खाना-पीना, दवाई-इलाज, पढ़ाई सब महंगा कर दिया हो, जिनकी प्रशासनिक अज्ञानता और अक्षमता का लाभ अधिकारी लगातार उठा रहे हो, जिनके समय में उनके अपने मंत्री तक न्याय पाने के लिए धरने पर बैठ रहे हो, जिनके समय में बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोग तरस रहे हों, जो किसानों-मजदूरों को उनकी फसल-मेहनत का सही दाम इसलिए नहीं दिलवा रहे हों क्योंकि उन्होंने किसी से डील कर ली हो, जो किसानों को खाद, सिंचाई का पानी, बिजली न दिलवा पा रहे हो, जो खेती को छुट्टा पशुओं से न बचा पा रहे हों, जो अपने प्रदेश के व्यापार-कारोबार को दूसरे राज्यों के ठेकेदारों को नीलाम कर रहे हों, जो जीएसटी की मार से छोटे दुकानदारों-कारखानों को खत्म करने पर उतारू हों, जो हस्तकलाओं-शिल्पकारों को विदेशी डील के माध्यम से मार रहे हों, जो ट्रेडिंग के बिचौलिए बनकर उत्तर प्रदेश के प्रोडक्शन को साजिशन खत्म कर रहे हों, जो इंवेस्टमेंट में एडवांस कमीशन खाते हों, जो कोर्ट में नौकरी-भर्ती फँसाकर, लेटरल एंट्री, संविदा, नॉट फाउंड सूटेबल के माध्यम से आरक्षण का हक मार रहे हों, जिन्होंने प्रतिभावानों, हुनरमंदों के यश भारती जैसे सम्मान और सम्मान राशि बंद कर दी हो, जो प्रदेश की सरकारी संपत्ति बेच रहे हों, जिनका शासनकाल महिलाओं के विरुद्ध अपराध व हिंसा में नंबर वन हो, जिनके समय में ‘हिरासत में मौतों’ का रिकॉर्ड बना हो, जिनके समय में माफिया नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था ही प्रदेश छोड़कर भाग गई हो और ‘क्राइम के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस’ का दावा ही ‘जीरो’ हो गया हो, जिनके भ्रष्ट शासन में ‘हथेली गरम, पुलिस नरम’ का फार्मूला जनता में लोकप्रिय हो गया हो, जिनके शासनकाल में आईपीएस फरार हुआ हो और थानों पर छापे पड़े हों, जिनके समय में ‘कोडीन भाई’ और ‘वनस्पतिगंज’ जैसे सीरियल बनने की चर्चा हो, जिनके समय में भूमाफियाओं, कब्जाजीवियों, अवैध खननवालों, जमाखोरों, मिलावटखोरों का बोलबाला हो, जो पीडीए समाज के लोगों के आवास गंगा जल से धुलवाते हों, मंदिर-चौराहे-मंच तक का शुद्धीकरण करवाते हों, जो पीडीए समाज के लोगों से मिलने से पहले उनको साबुन से नहलवाते हों, जो ‘पीडीए’ पर अत्याचार करवाकर मन-ही-मन मुस्कुराते हों, जिनके समय में शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षामित्र, आशा-आँगनबाड़ी-सहायिका, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, पुरानी पेंशन की मांग करने वाले वरिष्ठ नागरिक, 1090 व 69000 वाले, यूपीएसएसएससी व अन्य भर्ती व सैन्य भर्ती वाले, टीईटी वाले, वकील, पेशेवर, डिलेवरी पर्सन, बीएलओ, प्रधान और सभी विभागों के ईमानदार लोग उपेक्षित-उत्पीड़ित व परेशान हैं, जिनके समय में डबल इंजन की आपसी टकराहट में उत्तर प्रदेश पिस रहा हो, जिनके अपने भाषण में अपनी कोई बात कहने को नहीं हो, जिन्होंने प्रदेश को बाढ़ में डुबो दिया हो, जिनके समय में अधिकारियों में एक-दूसरे की घूसखोरी का रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ मची हो, ऐसे भाजपाइयों पर अब प्रदेश की जनता को कोई भरोसा नहीं है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। जैसे ही चुनाव घोषित होगा, भाजपा हार जाएगी। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गयी है। अपराध, अराजकता और बजट की लूट चरम पर है।
Follow Samachar24