Loading...

संतोष कटारा बने भाकियू अंबावता के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

Gargachary Times 5 October 2026, 20:19 37 views
Mathura
संतोष कटारा बने भाकियू अंबावता के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष
राया अमित अग्रवाल भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक नौहझील में आयोजित की गई जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए संतोष कटारा को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया है । वहीं दूसरी ओर पुनीत पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष नौहझील की जिम्मेदारी दी गई । नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है । इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा , मंडल प्रभारी आगरा अनिल शर्मा , प्रहलाद शर्मा , यशपाल सिंह , यज्ञदत्त गुप्ता , जगदीश , रामेश्वर , मुंशी खान , विष्णु पुजारी , छोटू पाठक , देवेश अग्रवाल , राजाराम पहलवान , प्रमोद पाठक , रामकुमार पाठक , इमरान हाशमी , सुदर्शन ठाकुर , विकास चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
Follow Samachar24