ऑपरेशन क्लीन के तहत जुआ-सट्टे से जुड़े 23 मुकदमों के माल का नियमानुसार निस्तारण किया
Gargachary Times
5 October 2026, 20:29
50 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे मालखाना माल निस्तारण अभियान के तहत ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत थाना फरिहा पुलिस ने जुआ और सट्टे से संबंधित 23 अभियोगों के माल का नियमानुसार निस्तारण कराया। इन मुकदमों से संबंधित 1,04,510 रुपये की धनराशि सरकारी ट्रेजरी में जमा कराई गई।
न्यायालय न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय जसराना से निर्णय के उपरांत माल के निस्तारण और विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया नायब तहसीलदार फरिहा, क्षेत्राधिकारी जसराना और अभियोजन अधिकारी की मौजूदगी में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराकर नियमानुसार संपन्न कराई गई।
कार्रवाई के दौरान अन्य संबंधित माल का भी विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
निस्तारण टीम में कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह, हेड मोहर्रिर 801 महेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।