Loading...

आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Gargachary Times 5 October 2026, 20:30 43 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को सिरसागंज क्षेत्र में फुटकर देशी शराब और कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने स्टाफ के साथ दुकानों और कैंटीन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने और मांग के अनुसार विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने पर्याप्त स्टॉक रखने, सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने, पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा। साथ ही ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24