Loading...

मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान

Gargachary Times 5 October 2026, 20:33 42 views
Firozabad
मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ‘कोई मतदाता न छूटे’ के तहत सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है।उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे पुनरीक्षण में पात्र युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग का सहयोग लिया जाएगा। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर नागरिक मतदान केंद्र पर बीएलओ से फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINET मोबाइल ऐप तथा voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 जमा किए जा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।
Follow Samachar24