Loading...

बरसाना में ब्रज के संत रमेश बाबा जी की अंतिम विदाई, CM योगी ने भेजी श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बरसाना पहुंचे

Gargachary Times 7 October 2026, 20:46 47 views
Mathura
बरसाना में ब्रज के संत रमेश बाबा जी की अंतिम विदाई, CM योगी ने भेजी श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बरसाना पहुंचे
डी डी शर्मा बरसाना - ब्रज की धरती बरसाना आज शोक में डूबी है। ब्रज के प्रसिद्ध संत रमेश बाबा जी के गोलोकवासी होने के बाद आज उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रमेश बाबा जी के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण जी लखनऊ से सीधा बरसाना पहुंचे। तस्वीरें बरसाना की हैं, जहां रमेश बाबा जी के अंतिम दर्शनों के लिए हजारों भक्त, साधु-संत और आम लोग उमड़े। हर आंख नम थी, हर जुबां पर रमेश बाबा जी के जयकारे थे। फूलों से सजी अंतिम शैय्या पर रमेश बाबा को अंतिम विदाई दी जा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी ओर से रमेश बाबा जी के लिए पुष्पचक्र भेजा। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण जी स्वयं बरसाना पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री जी ने तुलसी माला और पुष्पचक्र अर्पित कर ब्रज के इस महान संत को नमन किया रमेश बाबा जी का जाना ब्रज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बरसाना में उन्होंने अपना पूरा जीवन ब्रज सेवा और गौ सेवा में समर्पित कर दिया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे और परिवार की महिलाओं और अनुयायियों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। ब्रज ने आज अपना एक अनमोल रत्न खो दिया, लेकिन रमेश बाबा जी के विचार और उनकी सेवा हमेशा ब्रजवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।
Follow Samachar24