Loading...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सुशासन, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा: केशव प्रसाद मौर्य

Gargachary Times 7 October 2026, 20:50 43 views
Prayagraj
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सुशासन, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा: केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज: यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के अंतर्गत प्रयागराज में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को राष्ट्रहित, जनकल्याण, सुशासन और सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा बताया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देशवासियों के दिलों में स्थान बनाया है। वह जन-जन के हृदय में वास करते हैं और अपनी कार्यशैली, संवेदनशीलता तथा जनसेवा के संकल्प से करोड़ों देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज अपने सारगर्भित उद्बोधन में जो दिशा और लक्ष्य दिया है, उसके बाद अलग से बहुत कुछ कहने की आवश्यकता नहीं रह जाती। आज के कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण संकल्प यही है कि प्रधानमंत्री ने देशहित में जो करने का आह्वान किया है, हम सभी उसे अपना संकल्प बनाकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। गरीबों को आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, बिजली, बैंक खाते और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा है। देश में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा का एक ऐसा अध्याय है, जिसने देश की विकास यात्रा को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिया है। आज भारत दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गांव, गरीब और किसान को विकास की धुरी बनाकर सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और विकसित उत्तर प्रदेश के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर हमें सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का लक्ष्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सब लोग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनकी 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा ने यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, ईमानदार प्रयास और राष्ट्रहित की भावना से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रयागराज, सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी सहित राकेश त्रिवेदी, संजय गुप्ता, राजेश शुक्ल एवं श्रीमती निर्मला पासवान अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Follow Samachar24