Loading...

दीनदयाल धाम में तीन दिवसीय स्मृति महोत्सव शुरू, कलश यात्रा से हुई शुरुआत

Gargachary Times 7 October 2026, 20:51 89 views
Mathura
दीनदयाल धाम में तीन दिवसीय स्मृति महोत्सव शुरू, कलश यात्रा से हुई शुरुआत
दीनदयाल धाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, छात्राओं ने रंगोली से सामाजिक संदेश दिए। फरह, नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले का शुभारंभ बुधवार को धूमधाम से हुआ। मेले की शुरुआत सुबह 8 बजे स्मारक परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। पीत वस्त्र धारण किए 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा करते हुए राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचीं। विद्यालय घोष और भजनों के बीच गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने नृत्य कर उत्साह बढ़ाया। सुबह 9 बजे राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हवन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। आचार्य पंडित विपिन बिहारी आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कराया। मेला मंत्री मनीष अग्रवाल रावी और केशव प्रसाद शर्मा ने सपत्नीक यजमान की भूमिका निभाई और आहुति दी। मेला परिसर में प्रदर्शनी पंडाल के समीप रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के विद्यालयों की 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ', जल संरक्षण, पर्यावरण और शिक्षा जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर सामाजिक संदेश दिया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अन्नू प्रथम, रेनू द्वितीय और कविता व याचना पाठक संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में काजल प्रथम, ज्योति द्वितीय और छवि तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की संयोजक रीना सिंह रहीं। इस मौके पर संयोजक नरेंद्र पाठक, कपिल शुक्ला, बबिता पाठक, विमलेश, सह संयोजक दुर्गेश पाठक, सौरभ गौड़, सागर शुक्ला, रविकांत, मेला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, निदेशक सोनपाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, राज दर्शन पचौरी, नरेंद्र सिंघल, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह, पारस तरकर, कृष्णकांत पचौरी, सालिगराम बटिया, भोला चौधरी, धर्मेंद्र ठाकुर बिसू, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राधेश्याम, रमा पाठक, अनीता और कमलेश चौहान आदि मौजूद रहे ।
Follow Samachar24