241 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 45 पुड़िया बरामद
Gargachary Times
7 October 2026, 20:53
72 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 241 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजे की 45 पुड़िया बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मदावली रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर सुमित उर्फ सोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी सरस्वती नगर, थाना टूंडला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 पुड़िया में कुल 241 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बरामदगी के आधार पर थाना टूंडला में मु.अ.सं. 493/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना टूंडला में वर्ष 2026 के दो एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे तथा जीआरपी कानपुर में वर्ष 2025 का एक मुकदमा शामिल है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार, उपनिरीक्षक पिन्टू कुमार, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल रजनेश शामिल रहे।