Loading...

शराब की दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 7 October 2026, 20:57 76 views
Firozabad
शराब की दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को सिरसागंज क्षेत्र में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की विभिन्न शराब दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने दिया जाए। मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने और प्रत्येक बिक्री पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए भी दुकानदारों को निर्देशित किया गया। आबकारी विभाग ने नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
Follow Samachar24