Loading...

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को होगी बैठक, एक नवंबर को लगेगा भव्य विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

Gargachary Times 7 October 2026, 20:58 44 views
Firozabad
जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को होगी बैठक, एक नवंबर को लगेगा भव्य विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
फिरोजाबाद। आमजन को कानून के प्रति जागरूक करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी एक नवंबर 2026 को जनपद में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर 8 अक्टूबर, गुरुवार को अपराह्न 3:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित बैठक हॉल में समीक्षा बैठक होगी।बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव योगेश शिवा ने जनपद के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति, पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन की सूची और एक नवंबर को आयोजित होने वाले शिविर की अग्रिम तैयारियों की पूरी रिपोर्ट साथ लाने को कहा है। डीएलएसए सचिव ने कहा कि मेगा शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों को विधिक सहायता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके।
Follow Samachar24