गोकुल में रसखान समाधि स्थल पर सजा सांझी महोत्सव
Gargachary Times
7 October 2026, 21:03
59 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पर सांझी महोत्सव का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय यह महोत्सव 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान सांझी कला की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों की भीड़ पहुंच रही है।
सांझी ब्रज की प्राचीन लोककला और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। महोत्सव में कई स्कूली छात्राओं ने भाग लिया है। आगरा निवासी श्रुति ने श्री कृष्ण जी की सांझी बनाकर अपनी प्रतिभा निभाई है तो वही मथुरा निवासी प्रीति ने श्री राधा रानी जी की सांझी बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। वही महोत्सव में अन्य कलाकारों के द्वारा फूलों, रंगों और विभिन्न प्राकृतिक सामग्री से आकर्षक सांझी बनाई जा रही हैं। रसखान समाधि स्थल पर सजी सांझी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांझी कला और ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। महोत्सव का उद्देश्य ब्रज की सांझी कला और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी