Loading...

शराब दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व निर्धारित मूल्य पर बिक्री के दिए निर्देश

Gargachary Times 8 October 2026, 20:10 5 views
Firozabad
शराब दुकानों का आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व निर्धारित मूल्य पर बिक्री के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-2 शिकोहाबाद के अंतर्गत देशी मदिरा एवं कम्पोजिट शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ दुकानों का निरीक्षण करते हुए संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही दुकान के बाहर मदिरा का सेवन नहीं कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने, देशी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल और 200 एमएल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने तथा पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए। दुकानों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। आबकारी विभाग ने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
Follow Samachar24