मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय तक निकाला पैदल मार्च
Gargachary Times
8 October 2026, 20:15
3 views
Firozabad
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सपा जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न नारों से लिखी तख्तियां थीं और वे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय तक पहुंच गए। चैनल गेट बंद होने के कारण सपा नेता और कार्यकर्ता गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों और आपत्तियों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंकने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला उनसे छीन लिया और उसे फूंकने नहीं दिया।प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के प्रयास किए। प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी असीम यादव, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव, अजीम भाई, मीना राजपूत, सत्येंद्र जैन सौली, रामप्रताप गुर्जर, हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, जसराना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। .