Loading...

गोवर्धन में रामलीला और अग्रसेन महोत्सव को लेकर बैठक

Gargachary Times 9 October 2026, 20:40 5 views
Mathura
गोवर्धन में रामलीला और अग्रसेन महोत्सव को लेकर बैठक
गोवर्धन में प्रशासन द्वारा PWD ऑफिस में रामलीला महोत्सव और अग्रसेन शोभा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के निर्देश पर बुलाई गई इस बैठक में तहसील दार सुशील कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा थाना प्रभारी विनय मिश्रा गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी द्वारा बिजली विभाग,pwd विभाग,वन विभाग आदि विभागों के अधिकारयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार ने बताया कि अग्रसेन जी का चार दिवसीय उत्सव शुरू हो गया है और आज कलश शोभा यात्रा है। वहीं कल 10 तारीख को भव्य राम बारात निकलेगी जिसमें भव्य झांकियां शामिल होंगी। बैठक में सभी विभागों को पेयजल, सफाई, बिजली के तार ऊंचा करने और पेड़ों की छंटाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोवर्धन की भव्य रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकार ही करते आए हैं।बैठक में पुलिस, वन विभाग और नगर निकाय को निर्देश दिए गए कि बारात मार्ग पर पेयजल, सफाई, लटके हुए तारों को ऊंचा करने और पेड़ों की छंटाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
Follow Samachar24