Loading...

नवरात्रि की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, वैष्णो धाम मंदिर का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 9 October 2026, 20:52 4 views
Firozabad
नवरात्रि की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, वैष्णो धाम मंदिर का किया औचक निरीक्षण
*फिरोजाबाद।* आगामी नवरात्रि पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उसायनी स्थित वैष्णो धाम मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही अधिकारियों की प्रशासनिक ड्यूटी भी लगाई गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और श्रद्धा के साथ मनाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन और आयोजकों के साथ बातचीत कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नवरात्रि के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।
Follow Samachar24