सीडीओ ने वृहद निर्माण कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
Gargachary Times
9 October 2026, 20:54
71 views
Firozabad
फिरोजाबाद।* मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वृहद निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कार्यदायी संस्था सेतु निगम द्वारा ग्राम रामदासपुरा के पास यमुना नदी पर बनाए जा रहे सेतु, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्यों और भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि परियोजना को समय से पूरा किया जा सके।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।