Loading...

फरह के दंगल में देवा का दबदबा, पांच दर्जन कुश्तियों के बाद अंतिम में नहीं मिला जोड़ीदार

Gargachary Times 10 October 2026, 20:34 45 views
Mathura
फरह के दंगल में देवा का दबदबा, पांच दर्जन कुश्तियों के बाद अंतिम में नहीं मिला जोड़ीदार
फरह। (मथुरा) पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के अंतिम दिन शनिवार को आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में करीब पांच दर्जन कुश्तियां हुईं। पहलवानों ने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता, लेकिन अंतिम कुश्ती में गोपाल आश्रम मथुरा के देवा पहलवान का दबदबा ऐसा रहा कि उनसे हाथ मिलाने के लिए कोई जोड़ीदार सामने नहीं आया। दंगल का शुभारंभ अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजीत महापात्रा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेला अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। करीब तीन घंटे तक चले दंगल में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव दिखाए। जब 21 हजार रुपये की अंतिम इनामी कुश्ती के लिए देवा पहलवान अखाड़े में उतरे तो काफी देर तक चहलकदमी करते रहे, लेकिन किसी पहलवान की उनसे भिड़ने की हिम्मत नहीं हुई। अंत में समिति ने देवा पहलवान को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, जगमोहन पाठक, सुल्तान सिंह, शिवकुमार पाठक, मनीष अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24