गोवर्धन में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की 251 कलश यात्रा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ नगर
Gargachary Times
11 October 2026, 20:38
6 views
Mathura
गोवर्धन- श्री अग्रवाल समाज रजि. गोवर्धन के तत्वावधान में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत 251 कलशों की भव्य यात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण, आकर्षक साज-सज्जा और श्रद्धा से परिपूर्ण माहौल ने आयोजन को भव्य बना दिया।
कलश यात्रा का शुभारंभ बरसाना रोड स्थित होटल चंद्रा गार्डन से हुआ। यात्रा में मातृशक्ति ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक परंपराओं का संदेश दिया।
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समाज सेवा, समानता, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
समाज के पदाधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल (बांचे लाला), वरिष्ठ उपाध्यक्ष बांकेबिहारी सिंघल (पेलखू/भरनाखुर्द वाले), उपाध्यक्ष गिरधारी लाल सिंघल, मुकेश चंद अग्रवाल , महामंत्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, मंत्री बांकेबिहारी सिंघल, राजेन्द्र अग्रवाल (देवसरस वाले), गजेंद्र अग्रवाल (गज्जू चक्की वाले), तथा भंडारी दीनू गर्ग सहित व्यवस्था समिति के प्रमुख अंकित सिंघल, पुनीत सिंघल, अनुज बंसल, पंकज अग्रवाल आंयोर वाले , बालगोविन्द मामा, मोहित अग्रवाल, रवि सिंघल, पवन मित्तल सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोभा यात्रा का राजू अशोक देवसेरस वालों, नवनीत संतोष गोयल जी और धीरज गोविन्द गर्ग बजाज द्वारा जलपान करा स्वागत किया गया.. नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष लम्बरदार द्वारा पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया गया.आयोजन को सफल बनाने में समाज के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का समापन सभी की प्रसादी और मातृ शक्ति को स्मृति चिह्न देकर हुआ समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन में भाग लेने वाले सभी मातृशक्ति, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सेवा, समानता और परस्पर सहयोग की प्रेरणा देते हैं।
कलश यात्रा के माध्यम से गोवर्धन में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश देखने को मिला।