Loading...

आगरा आगमन पर निर्विरोध नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह चौहान का भव्य स्वागत, हजारों की संख्या में उमड़े समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता

Gargachary Times 11 October 2026, 20:42 58 views
Agra
आगरा आगमन पर निर्विरोध नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह चौहान का भव्य स्वागत, हजारों की संख्या में उमड़े समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा:भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के प्रथम बार ताजनगरी आगरा आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए एत्मादपुर से लेकर आगरा तक सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सैकड़ों गाडिय़ों के लंबे काफिले और हजारों समर्थकों की मौजूदगी से पूरा इलाका 'भारत माता की जय' और भाजपा के नारों से गूंज उठा।  हाल ही में निर्विरोध राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद जब राम प्रताप सिंह चौहान पहली बार आगरा पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए पार्टी में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री, आगरा के विधायक, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह चौहान ने यूजीसी को लेकर बात की तो बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए एक अनूठा उदाहरण दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का 'माली' बताते हुए कहा कि "हम सब उनके फूल हैं और कोई भी माली अपने फूलों को कभी खराब नहीं होने देगा, बल्कि वह उनकी अच्छे से देखभाल और सिंचाई करेगा।" उनका यह बयान कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और जोश भरने वाला रहा। जमीनी स्तर से उठकर पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों (मंडल अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र प्रभारी से लेकर प्रदेश महामंत्री और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद) तक का सफर तय करने वाले राम प्रताप सिंह चौहान के इस मनोनयन से आगरा के राजनीतिक गलियारों में जश्न का माहौल है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी, जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी थी।
Follow Samachar24