पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मस्थली आवलखेड़ा से लाई जा रही रज व जल, 2027 में हरिद्वार में होगा 1008 कुंडीय महायज्ञ
Gargachary Times
11 October 2026, 20:44
39 views
Agra
आगरा ( आंवलखेड़ा ) अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमुर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि आवलखेड़ा में शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर शताब्दी वर्षों के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन की शुरुआत हुई है। परम वंदनीय माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष, अखंड दीप प्रज्ज्वलन के 100 वर्ष और परम पूज्य गुरुदेव की साधना के 100 वर्ष पूरे होने पर यह शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में शांति कुंज हरिद्वार से आए वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनशताब्दी कार्यालय के प्रभारी पंडित श्याम सुंदर दुबे और आवलखेड़ा गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जितेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली आवलखेड़ा पहुँची।
हरिद्वार में 2027 में होगा भव्य 1008 कुंडीय यज्ञ
पंडित श्याम बिहारी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शताब्दी महोत्सव का प्रथम चरण शांति कुंज हरिद्वार में पूर्ण हो चुका है, द्वितीय चरण नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने जा रहा है, और तृतीय चरण के तहत वर्ष 2027 में शांति कुंज हरिद्वार में विशाल 1008 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इसी महायज्ञ के निमित्त गुरुदेव की पावन जन्मस्थली आवलखेड़ा से पवित्र जल और रज (मिट्टी) को कलश में लेकर हरिद्वार प्रस्थान किया गया है। इस दौरान गायत्री परिवार के तमाम कार्यकर्ता और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।