Loading...

पीएनबी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान और ODOP योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित किया जागरूकता

Gargachary Times 13 October 2026, 20:35 3 views
Mainpuri
पीएनबी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान और ODOP योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित किया जागरूकता
​मैनपुरी-पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा 'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित और जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यापारियों को बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना रहा। ​कार्यक्रम के दौरान बैंक पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं और रियायती सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि पंजाब नेशनल बैंक नए व्यवसाय की स्थापना, पुराने उद्योग के विस्तार और कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव वित्तीय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ​इस अवसर पर मुख्य अतिथि शशांक सचान सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और लाभार्थियों को बैंक की प्रक्रियाओं तथा आवेदन प्रणाली को सरल शब्दों में समझाया। सत्र के अंत में लाभार्थियों के प्रश्नों और ऋण संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गया।
Follow Samachar24