Loading...

मिशन शक्ति अभियान: यातायात व्यवस्था संभालने सड़क पर उतरीं एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स

Gargachary Times 13 October 2026, 20:39 3 views
Firozabad
मिशन शक्ति अभियान: यातायात व्यवस्था संभालने सड़क पर उतरीं एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स
*फिरोजाबाद।* मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत मंगलवार को फिरोजाबाद में दाऊ दयाल इंटर कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभाली। कैडेट्स ने जैन मंदिर चौराहा और विवेकानंद चौराहा पर यातायात संचालन में सहयोग किया। वहीं, रेलवे स्टेशन रोड पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी की महिला कैडेट्स ने सहभागिता की। कैडेट्स ने पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय बनाकर प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग दिया।इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और यातायात संकेतों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से स्वयं की सुरक्षा के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस पहल के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं की सार्वजनिक गतिविधियों में भागीदारी, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
Follow Samachar24