Loading...

सिरसागंज पुलिस ने चोरी के माल और चाकू सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 13 October 2026, 20:40 5 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस ने चोरी के माल और चाकू सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
*फिरोजाबाद।* सिरसागंज थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनरेटर का अल्टरनेटर, सबमर्सिबल पंप, केबल, औजार, मंदिर के दो घंटे और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को ग्राम जगमुदी निवासी प्रशांत ने ईंट भट्ठे के कार्यालय के पास बने गोदाम से जनरेटर का अल्टरनेटर, सबमर्सिबल पंप, केबल और लोहे का अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना सिरसागंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, 22 सितंबर को नगला मुरली स्थित खेतों में बने मंदिर से दो घंटे चोरी होने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एनएच-19 से करहल रोड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राजकुमार उर्फ बंदरिया निवासी नगला कुशल, फिरोजाबाद, हाल निवासी लदपुरा, जसवंतनगर, इटावा और सूरज निवासी महालरपुर, करहल, मैनपुरी, हाल निवासी लदपुरा, जसवंतनगर, इटावा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक विक्की मोटरसाइकिल, अल्टरनेटर व उसके पुर्जे, जैक, किर्लोस्कर कंपनी का पंप, 1.5 हॉर्स पावर का सबमर्सिबल पंप, कटी हुई केबल, लोहे का ब्लेड, छैनी, दो पाना, एक रिंच, नौ छोटी-बड़ी चाबियां और पांच व एक किलो वजन के दो मंदिर के घंटे बरामद किए। इसके अलावा एक अवैध चाकू भी मिला।पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मैनपुरी और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, भारतीय विद्युत अधिनियम और चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी सूरज का नाम भी चोरी के मामले में सामने आया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कुलबीर सिंह तरार, अरुण अधाना, आकाश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24