Loading...

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक 15 अक्टूबर को, डीएम करेंगे अध्यक्षता

Gargachary Times 13 October 2026, 20:41 51 views
Firozabad
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक 15 अक्टूबर को, डीएम करेंगे अध्यक्षता
पेयजल योजनाओं के संचालन और अनुरक्षण की प्रगति की होगी समीक्षा* *फिरोजाबाद।* जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 15 अक्टूबर को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में सतही स्रोत आधारित पेयजल योजना के पैकेज-1 एवं पैकेज-2 तथा 106 राजस्व ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में संबंधित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Follow Samachar24