ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि का लाइव प्रसारण देखा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ग्राम प्रहरियों के साथ हुए शामिल
Gargachary Times
13 October 2026, 20:43
43 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के सम्मान और उनके मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि के संबंध में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जनपद बरेली में आयोजित इस कार्यक्रम को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने ग्राम प्रहरियों के साथ देखा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण के बाद अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और अपराध नियंत्रण में सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को स्थानीय स्तर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहने के साथ ही पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनसुरक्षा को मजबूत बनाने और जनसहभागिता बढ़ाने में ग्राम प्रहरियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के कार्यों को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना रहा। मानदेय में 40 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा को ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं उनके योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तुत किया गया।