Loading...

त्योहारों को लेकर एडीजी और डीआईजी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Gargachary Times 13 October 2026, 21:26 30 views
Firozabad
त्योहारों को लेकर एडीजी और डीआईजी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
*फिरोजाबाद।* आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा और पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा ने फिरोजाबाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे भी मौजूद रहे। गोष्ठी में अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने और पुलिस की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।समीक्षा गोष्ठी के बाद अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित आदर्श भोजनालय, व्यायामशाला, कैंटीन, आदर्श बैरक, रेडियो शाखा और क्वार्टर गार्ड सहित विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने, पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
Follow Samachar24