राया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई
Gargachary Times
14 October 2026, 19:23
40 views
Mathura
थाना राया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 22 पव्वा देशी शराब नगीना मार्का सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को राधिका धाम, सादाबाद रोड पर उपनिरीक्षक इंतजार अली की टीम ने प्रवेन्द्र पुत्र रमेशचंद, हाल निवासी राधिकाधाम कालोनी राया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 22 पव्वा देशी शराब नगीना मार्का बरामद हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं