पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुआ प्रेस क्लब, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
Gargachary Times
14 October 2026, 19:28
54 views
Mainpuri
मैनपुरी। देश में पत्रकारों के उत्पीड़न और गिरफ्तारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में 'हिंदी खबर' के मुख्य संपादक अतुल अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकार साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रेस क्लब मैनपुरी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक मांग पत्र (ज्ञापन) जिलाधिकारी मैनपुरी को सौंपा जाएगा।
प्रेस क्लब मैनपुरी के पदाधिकारियों ने बैठक कर पत्रकारों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले संपादकों और पत्रकारों पर हो रही दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।