Loading...

ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के दस दिवसीय टूलकिट प्रशिक्षण का हुआ समापन

Gargachary Times 14 October 2026, 19:30 79 views
Mainpuri
ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के दस दिवसीय टूलकिट प्रशिक्षण का हुआ समापन
​मैनपुरी। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के तत्वावधान में संचालित ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) एवं ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के अंतर्गत दस दिवसीय टूलकिट एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। ​समापन समारोह में जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार स्थापित करने तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ​इस अवसर पर उद्योग विभाग की अधिकारी सुमन, संस्था के प्रबंधक प्रवीण कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24