Loading...

के.एम. विश्वविद्यालय में सप्तशती चंडी महायज्ञ और देवीपुराण कथा की गूंज, कुलाधिपति ने की गौ सेवा

Gargachary Times 14 October 2026, 20:12 57 views
Mathura
के.एम. विश्वविद्यालय में सप्तशती चंडी महायज्ञ और देवीपुराण कथा की गूंज, कुलाधिपति ने की गौ सेवा
मथुरा। के.एम. विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में शारदीय नवरात्रों के पावन पर्व पर नव सप्तशती चंडी महायज्ञ और देवीपुराण कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं। आगरा से पधारे संस्कृत विद्वान एवं यज्ञाचार्य पंडित गौतम शर्मा तथा विश्वविद्यालय के महंत पं. राधेश्याम ने विधि-विधान से पूजा-पाठ एवं यज्ञ संपन्न कराया और जगत जननी माँ की आरती उतारी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री किशन चौधरी ने हवन में पूर्ण आहुति दी। धर्म और अध्यात्म पर प्रकाश डालते हुए कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा कि धर्म-अध्यात्म में मन लगाने से मन को एकाग्रता मिलती है, जो शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसा देश है, जहाँ नारी को शक्ति का रूप मानते हुए उसकी पूजा की जाती है। उन्होंने कामना की कि शक्ति स्वरूपा माता जगदम्बा सभी के जीवन में खुशियाँ लाएं और विश्व का कल्याण करें। हवन के उपरांत कुलाधिपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक सप्तशती चंडी पाठ और देवी पुराण की कथा चल रही है, जिसका स्मरण मात्र से मन को शांति मिलती है। इसके पश्चात कुलाधिपति किशन चौधरी ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया और वहाँ समय बिताया। उन्होंने अपने हाथों से गौ माता को चारा व गुड़ खिलाकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की और सेवा कार्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है और नवरात्रि में गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। गौ माता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण व अभिन्न अंग है। गौ सेवा से समाज में करुणा, संवेदना और सेवा भाव का अनूठा संचार होता है, जो मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एमबीबीएस सहित अन्य संकायों के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Follow Samachar24