ग्रामीणों ने व्यापारी द्वारा प्राचीन मंदिर पर कब्जे का लगाया आरोप, गांव वाले धरने पर बैठे, बोले - मंदिर तोड़कर बनाया जा रहा है पर्सनल गेस्ट हाउस
Gargachary Times
15 October 2026, 20:47
46 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन - आन्योर स्थित प्राचीन मंदिर पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि आगरा के एक व्यापारी ने मंदिर के जीर्णोद्धार के नाम पर मंदिर को तुड़वा दिया और अब उसे अपने निजी गेस्ट हाउस में बदलना चाहता है। इसी के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है व्यापारी ने कुछ अराजक तत्वों के साथ मिलकर ग्रामीणों को गुमराह किया। कहा गया कि मंदिर को ऊंचा कराया जाएगा, जीर्णोद्धार कराया जाएगा और इसी बहाने मंदिर को तुड़वा दिया गया।आरोप ये भी है कि मंदिर परिसर में लगा एक पेड़ काट दिया गया और वहां से सारा मलवा और सामान उठाकर ले जाया गया। अब वहां पर्सनल कमरे बनाए जा रहे हैं, जिसकी चाबी व्यापारी अपने पास रखना चाहता है। उसे गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि कब्जे को कानूनी रूप देने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को पैसे देकर सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साजिश के तहत कहा गया है कि वो मुकदमा हार जाएगा और व्यापारी जीत जाएगा।
इस पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। ये हमारे पूरे गांव की आस्था का केंद्र है। व्यापारी ने जीर्णोद्धार के नाम पर इसे तुड़वा दिया और अब इसमें अपने पर्सनल कमरे बनाना चाहता है। ये साजिश है मंदिर पर कब्जा करने की। अगर ऐसा हुआ तो ये आंदोलन रुकेगा नहीं, भूख हड़ताल भी होगी और उग्र आंदोलन भी।