पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 'सेवा संकल्प अभियान' पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Gargachary Times
15 October 2026, 20:49
46 views
Mathura
गोवर्धन, मथुरा माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के स्मरण के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के समापन पर 83 गोवर्धन विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह का आयोजन लक्ष्य 2027 गोवर्धन विधानसभा के भाजपा नेता ठा. रामजीलाल राजावत द्वारा किया गया। समारोह में गोवर्धन विधानसभा के समस्त प्रधान, BDC मेंबर, पूर्व प्रधान और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु एकत्रित हुए।पत्रकारों से बात करते हुए ठा. रामजीलाल राजावत ने कहा कि -आज बड़ा ही सौभाग्य का दिन है। आज के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता द्वारा किया गया है। यहाँ की जनता और यहाँ की ये सभा बताती है कि वाकई में कार्यकर्ता का सम्मान कार्यकर्ता ही कर सकता है और वो है भारतीय जनता पार्टी। जिस तरह से भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान होता है, वैसा अन्य किसी पार्टी में नहीं होता।2027 चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूरी तैयारी है और पूरे दमखम से शीर्ष नेतृत्व और योगी जी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।विधानसभा टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा -भाजपा ने अगर मुझे मौका दिया तो मैं जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दिल में जरूर जगह बनाऊंगा, ये मेरा संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ कमल का फूल देखता है और कमल पर ही वोट करता है।