मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को दिया कैरियर मार्गदर्शन, महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Gargachary Times
15 October 2026, 20:54
36 views
Firozabad
*सिरसागंज।* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत बुधवार को एम.डी. जैन स्कूल, सिरसागंज में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज ने छात्राओं को भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों, भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं और लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय करने तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए बालिकाओं को जागरूक किया और सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।