Loading...

अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने महिलाओं से किया संवाद, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर

Gargachary Times 15 October 2026, 20:56 48 views
Firozabad
अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने महिलाओं से किया संवाद, मतदाता जागरूकता पर दिया जोर
*फिरोजाबाद।* अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महिलाओं और युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों का नाम दर्ज होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में जिन युवतियों की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराया जाए। इसके साथ ही गांव में नई बहू बनकर आई महिलाओं तथा उन महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं, जिनका नाम किसी कारणवश छूट गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं से सीधे संवाद किया और पूछा कि क्या उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इस पर महिलाओं ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की पुष्टि की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल और उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24